आज के डिजिटल युग में लोगों को सरकारी सेवाएं आसानी से मिल सके इसके लिए भारत सरकार ने कई मोबाइल ऐप्स बनाए हैं। इन ऐप्स का उद्देश्य लोगों के लिए सरकारी सेवाओं प्राप्त करना आसान बनाने के साथ-साथ उसे तेज और बेहतर बनाना है।
इसलिए आइये यह आर्टिकल में हम कुछ सबसे उपयोगी सरकारी ऐप्स (Government Apps) के बारे में बात करते हैं और यह नागरिकों को कैसे मदद करता है।
Top Government Apps in India
- MyGov App
- BHIM (Bharat Interface for Money) App
- AIS
- Aarogya Setu App
- Ayushman App
- Aaykar Setu App
- UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) App
- mAadhaar App
- Aadhaar App
- DigiLocker App
- eNAM (National Agriculture Market) App
- mParivahan App
- GST Rate Finder App
- IRCTC Rail Connect App
- RailOne App
- ePathshala App
- mPassport Seva App
- PMO India App
- Mera Ration 2.0
- Meri Panchayat
- ECINET App
- MyScheme App
आइए भारत में सरकार द्वारा बनाए गए कुछ उपयोगी ऐप्स के बारे में जानें और साथ ही यह भी जानें कि यह लोगों की कैसे मदद करता है।
1. MyGov App
MyGov App एक ऐसी जगह है जहां नागरिकों को विभिन्न मुद्दों और नीतियों पर अपने विचार और सुझाव साझा करने की अनुमति मिलती है। यह नागरिकों को सरकार से बात करने और विभिन्न विषयों, नियमों और योजनाओं पर अपनी राय साझा करने की सुविधा देता है। इससे चीजों को सभी के लिए निष्पक्ष और स्पष्ट बनाने में मदद मिलती है।
2. BHIM (Bharat Interface for Money) App
BHIM App नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा बनाया गया एक लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट ऐप है। जो यह यूजर को यूनिफ़ाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (UPI) का उपयोग करके सीधे अपने बैंक अकाउंट से Quick, कैशलेस और सुरक्षित लेनदेन करने में सक्षम बनाता है।
BHIM App के साथ, यूजर आसानी से पैसे भेज सकते हैं, भुगतान का अनुरोध कर सकते हैं और अपने लेनदेन हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, इस App के माध्यम से आप अपने Credit Card को भी लिंक करके लेनदेन कर सकते हैं।
3. AIS
AIS (Annual Information Statement) App, भारत के आयकर विभाग द्वारा लॉन्च किया गया एक मुफ़्त मोबाइल ऐप है। यह आपको साल भर के अपने सभी वित्तीय लेन-देन एक ही जगह पर आसानी से देखने में मदद करता है।
आप इसे एक “फाइनेंशियल पासबुक” की तरह समझ सकते हैं जो आपकी पैसे से जुड़ी गतिविधियों का सरकारी रिकॉर्ड दिखाती है।
इसका मुख्य मकसद क्या है?
अपने टैक्स फ़ाइल करने से पहले, सरकार आपके बैंक, एम्प्लॉयर या स्टॉक ब्रोकर जैसे सोर्स से आपकी इनकम की जानकारी इकट्ठा करती है। AIS ऐप आपको यह सारी जानकारी एक ही जगह पर दिखाता है। इससे आपको अपना Income Tax Return (ITR) फ़ाइल करते समय गलतियों से बचने में मदद मिलती है
यह ऐप आपके PAN कार्ड से जुड़ी ज़रूरी फ़ाइनेंशियल डिटेल्स का ट्रैक रखता है, जैसे:
- इनकम: आपकी सैलरी, बैंक इंटरेस्ट, या फ़िक्स्ड डिपॉज़िट इंटरेस्ट
- इन्वेस्टमेंट्स: शेयर्स, म्यूचुअल फ़ंड्स, या प्रॉपर्टी की ख़रीद-बिक्री
- टैक्स डिटेल्स: पहले से काटा गया टैक्स (TDS) या इकट्ठा किया गया टैक्स (TCS)
- दूसरे ख़र्चे: बड़े क्रेडिट कार्ड पेमेंट्स, डिविडेंड्स, या विदेशी करेंसी की ख़रीद
मुख्य फ़ीचर्स
- TIS (टैक्सपेयर इन्फ़ॉर्मेशन समरी): आपकी कुल इनकम और टैक्स की एक आसान, एक-पेज की समरी।
- फ़ीडबैक ऑप्शन: अगर कोई जानकारी ग़लत है, तो आप आसानी से उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं।
- आसान एक्सेस: आप कंप्यूटर का इस्तेमाल किए बिना, कभी भी अपने फ़ोन पर सब कुछ चेक कर सकते हैं।
कुल मिलाकर, AIS ऐप आपकी फ़ाइनेंशियल और टैक्स डिटेल्स को समझना और चेक करना आसान बनाता है।
4. Aarogya Setu App
भारत सरकार ने COVID-19 महामारी के दौरान लोगों की मदद करने के प्रयास के रूप में अपना आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च किया है। यह भारतीय नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी से जोड़ता है। यह ऐप वर्तमान में चल रही महामारी से लड़ने और स्वास्थ्य विभाग को अधिक लोगों तक पहुंचने में मदद करने के लिए बनाया गया था।
इसलिए, COVID-19 महामारी के दौरान आरोग्य सेतु ऐप बहुत महत्वपूर्ण था। जो इससे वायरस को ट्रैक करने और फैलने से रोकने में मदद मिली। और यह लोगों को तुरंत COVID-19 मामलों के बारे में बताता है।
5. Ayushman App
आयुष्मान ऐप भारत सरकार द्वारा 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' (PM-JAY) के तहत लॉन्च किया गया एक मुफ़्त मोबाइल एप्लिकेशन है। यह लोगों को अपने मुफ़्त स्वास्थ्य बीमा लाभों की जाँच करने और उनका आसानी से उपयोग करने में मदद करता है।
इसका मुख्य फ़ायदा, आपको हर साल अपने पूरे परिवार के लिए ₹5 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलता है। इलाज कैशलेस होता है, जिसका मतलब है कि सरकार सीधे अस्पताल को पेमेंट करती है। बस अस्पताल को इसके लिए सरकारी मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
ऐप के खास फीचर्स
एलिजिबिलिटी चेक करें:
आप अपने मोबाइल नंबर या आधार का इस्तेमाल करके चेक कर सकते हैं कि कि आपका नाम बेनिफ़िशियरी लिस्ट में है या नहीं।
आयुष्मान कार्ड बनाएं और डाउनलोड करें:
आप अपना e-KYC (OTP या फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके) पूरा कर सकते हैं और तुरंत अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आस-पास के हॉस्पिटल ढूंढें:
यह ऐप आपको आस-पास के सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल ढूंढने में मदद करता है जहां यह कार्ड एक्सेप्ट किया जाता है। इसका मतलब, जहाँ इस स्कीम के तहत मुफ़्त इलाज उपलब्ध है।
फ़ैमिली मेंबर जोड़ें:
अगर फ़ैमिली मेंबर का नाम नहीं है, तो आप ऐप के ज़रिए उन्हें जोड़ने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट:
यह ऐप हिंदी, भोजपुरी, मैथिली वगैरह जैसी 14 से ज़्यादा भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, इसलिए इसे इस्तेमाल करना सभी के लिए आसान है।
इस ऐप का इस्तेमाल क्यों करें?
- पेपरलेस और कैशलेस: हॉस्पिटल में डॉक्यूमेंट्स ले जाने या पैसे देने की कोई ज़रूरत नहीं।
- पुरानी बीमारियों को भी कवर करता है: अगर आपको पहले से कोई बीमारी है, तो भी वह पहले दिन से ही कवर होती है।
- फ़ैमिली कवरेज: फ़ैमिली के साइज़ या उम्र की कोई लिमिट नहीं है। यहां तक कि नए जन्मे बच्चों को भी कवर किया जाता है।
6. Aaykar Setu App
Aaykar Setu App इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा बनाया गया है। यह आपको विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं का उपयोग करने में मदद करता है। इस ऐप से आप अपने टैक्स संबंधी सवालों के जवाब तुरंत पा सकते हैं। और यह ऐप आपको ऑनलाइन टैक्स भुगतान करने और अपना पैन कार्ड आवेदन करने में मदद कर सकता है।
7. UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) App
UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) एक बड़े स्टोर की तरह है जहां आपको एक ही जगह पर बहुत सारी सरकारी सेवाएं मिलती है। यह केंद्र और राज्य सरकार के विभागों से एक हजार से अधिक सेवाएं प्रदान करता है। इससे लोगों के लिए एक ही ऐप में बहुत सारी सरकारी सेवाओं का उपयोग करना आसान हो जाता है।
UMANG App (Unified Mobile Application for New-age Governance) भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया एक 'ऑल-इन-वन' सरकारी मोबाइल ऐप है, जिसका उद्देश्य कई सरकारी सेवाओं को एक ही जगह पर उपलब्ध कराना है।
आसान शब्दों में कहें तो, यह आपको निम्नलिखित सुविधाएँ देता है:
- Aadhaar, PAN, EPF की जानकारी देख सकते हैं
- बिल भर सकते हैं (बिजली, पानी, गैस)
- Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana जैसी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं
- गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं, पेंशन की जानकारी ले सकते हैं, और भी बहुत कुछ
यह क्यों फ़ायदेमंद है:
- समय बचाता है (दफ़्तर जाने की ज़रूरत नहीं)
- मोबाइल पर इस्तेमाल करना आसान है
- एक ही ऐप में कई सेवाएँ उपलब्ध हैं
संक्षेप में: UMANG एक ऐसा ऐप है जिसके ज़रिए आप अपने फ़ोन से ही अलग-अलग सरकारी सेवाओं का लाभ जल्दी और आसानी से उठा सकते हैं।
8. mAadhaar App
mAadhaar App, आधार कार्डधारकों के लिए आधिकारिक मोबाइल ऐप है, यह ऐप यूजर को अपने आधार कार्ड को अपने स्मार्टफोन पर डिजिटल रूप से ले जाने की अनुमति देता है। इसमें उपलब्ध बायोमेट्रिक लॉकिंग/अनलॉकिंग जैसी सुविधाओं के साथ, लोग अपने आधार जानकारी सुरक्षित रख सकते हैं और विभिन्न चीजों के लिए इसका आसानी से उपयोग करने में मदद मिलती है।
9. Aadhaar App
UIDAI द्वारा 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया गया नया Aadhaar App, आपकी पहचान को ज़्यादा सुरक्षित और इस्तेमाल में आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह पुराने mAadhaar ऐप से बेहतर है क्योंकि यह प्राइवेसी पर ज़्यादा ध्यान देता है और बिना इंटरनेट के भी काम करता है।
अब यह सिर्फ़ आपके Aadhaar कार्ड की एक डिजिटल कॉपी नहीं है, बल्कि रोज़ाना इस्तेमाल के लिए एक स्मार्ट ऐप है। इसलिए, आप इसे एक डिजिटल वॉलेट की तरह समझ सकते हैं, जिससे आपको अपना असली Aadhaar कार्ड साथ रखने की ज़रूरत नहीं है।
मुख्य फ़ीचर्स
- आप एक ही ऐप में परिवार के 5 सदस्यों तक को मैनेज कर सकते हैं। यह माता-पिता या बुज़ुर्गों के लिए सब कुछ आसानी से संभालने में मददगार है।
- आपको हर जगह अपना पूरा आधार नंबर दिखाने की ज़रूरत नहीं है। आप सिक्योर QR कोड का इस्तेमाल करके सिर्फ़ बेसिक डिटेल्स (जैसे नाम और फ़ोटो) शेयर कर सकते हैं।
- अब इसमें आप OTP के बजाय अपने चेहरे का इस्तेमाल करके लॉगिन कर सकते हैं। यह ज़्यादा तेज़ और सुरक्षित है।
- आप एक सुरक्षित QR कोड का इस्तेमाल करके बिना इंटरनेट के भी अपनी पहचान वेरिफ़ाई कर सकते हैं।
- आप एक टैप से अपने फ़िंगरप्रिंट और आइरिस डेटा को लॉक कर सकते हैं, ताकि कोई भी आपके Aadhaar का गलत इस्तेमाल न कर सके।
- आप देख सकते हैं कि पिछले 6 महीनों में आपके Aadhaar का इस्तेमाल कहाँ और कब हुआ, जिससे आप सुरक्षित रह सकते हैं।
- आप किसी सेंटर पर जाए बिना, सीधे ऐप में ही अपना पता और मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।
- अगर आपका कार्ड खो जाता है, तो आप ऐप से एक नया प्लास्टिक (PVC) Aadhaar कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं।
- यह ऐप हिंदी, अंग्रेज़ी, बंगाली, तेलुगु वगैरह जैसी 13 भाषाओं में उपलब्ध है, इसलिए आप इसे अपनी पसंद की भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आप इसे अपनी पहचान के लिए एक डिजिटल वॉलेट की तरह समझ सकते हैं। हर जगह अपना Aadhaar कार्ड साथ रखने के बजाय, आप होटल चेक-इन, अस्पताल जाने या एयरपोर्ट में एंट्री जैसी चीज़ों के लिए इसे अपने फ़ोन पर दिखा सकते हैं।
10. DigiLocker App
डिजिलॉकर भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया एक डिजिटल दस्तावेज़ स्टोरेज और शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म है। यह नागरिकों को उनके महत्वपूर्ण दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और स्कूल सर्टिफिकेट जैसे मत्वपूर्ण दस्तावेजों का डिजिटल प्रतियों को स्टोर और एक्सेस करने की अनुमति देता है। इसलिए, डिजिलॉकर फिजिकल रूप से दस्तावेज़ ले जाने की आवश्यकता को समाप्त करता है और सत्यापन प्रक्रिया को सरल बनाता है।
11. eNAM (National Agriculture Market) App
eNAM App किसानों को अपनी फसल ऑनलाइन बेचने में मदद करता है। यह उचित मूल्य दर्शाता है ताकि किसान जान सकें कि उनकी फसल का मूल्य क्या है। इस ऐप की मदद से किसान देख सकते हैं कि बाजार में क्या हो रहा है और वे बिना किसी बिचौलिए के खरीदारों को अपनी फसल बेच सकते हैं।
12. mParivahan App
mParivahan App विभिन्न परिवहन-संबंधित सेवाओं के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा बनाया एक मोबाइल ऐप है। यह यूजर को अपने ड्राइविंग लाइसेंस और Vehical रजिस्ट्रेशन डिटेल्स को डिजिटल रूप से एक्सेस करने की अनुमति देता है, साथ ही आप इसमें ऑनलाइन ही ट्रैफिक फाइन भुगतान कर सकते हैं।
13. GST Rate Finder App
GST Rate Finder एक ऐसा ऐप है जो यूजर को विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर लागू Goods and Services Tax (GST) रेट को पता करने में मदद करता है। इसमें यूजर प्रोडक्ट और सर्विस Categorie के आधार पर GST रेट की खोज कर सकते हैं, जिससे GST नियमों का अनुपालन करना आसान हो जाता है।
14. IRCTC Rail Connect App
IRCTC Rail Connect App, IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) का ऑफिसियल मोबाइल ऐप है। जो यह यूजर को ट्रेन टिकट बुक करने, PNR स्टेटस चेक करने और अपने स्मार्टफोन से आसानी से अपनी ट्रेन यात्रा का मैनेज करने की अनुमति देता है।
15. RailOne App
RailOne App, भारतीय रेलवे का एक आधिकारिक “सुपर ऐप” है, जो ट्रेन यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाता है। टिकट, भोजन और शिकायतों के लिए अलग-अलग ऐप्स इस्तेमाल करने के बजाय, आप यह सब कुछ एक ही जगह पर कर सकते हैं।
पहले, आपको टिकट बुक करने के लिए IRCTC, लोकल टिकट के लिए UTS, और ट्रेन का स्टेटस चेक करने के लिए NTES जैसे अलग-अलग ऐप्स इस्तेमाल करने पड़ते थे। RailOne इन सभी फ़ीचर्स को एक ही ऐप में जोड़ देता है।
मुख्य फ़ीचर्स
- आसानी से टिकट बुक करें: आप रिज़र्व्ड टिकट (जैसे स्लीपर या AC), बिना रिज़र्वेशन वाले (जनरल) टिकट, और यहाँ तक कि प्लेटफ़ॉर्म टिकट भी बुक कर सकते हैं।
- लाइव ट्रेन ट्रैकिंग: चेक करें कि आपकी ट्रेन कहाँ है, वह किस प्लेटफ़ॉर्म पर आएगी, और क्या वह लेट है। ताकि आपको भाग-दौड़ न करनी पड़े।
- अपना कोच ढूंढें: ऐप दिखाता है कि आपका कोच (जैसे S1, B1, A1) प्लेटफॉर्म पर कहां रुकेगा।
- खाना ऑर्डर करें: आप अप्रूव्ड वेंडर्स से खाना ऑर्डर कर सकते हैं और उसे अपनी सीट पर मँगवा सकते हैं।
- जल्दी मदद पाएँ (Rail Madad): आप साफ़-सफ़ाई, पानी या सुरक्षा जैसी समस्याओं की रिपोर्ट सीधे इस ऐप के ज़रिए कर सकते हैं।
- कई भाषाएँ: यह ऐप कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, इसलिए इसे इस्तेमाल करना सभी के लिए आसान है।
स्मार्ट और सुरक्षित फ़ीचर्स
- सिंगल लॉगिन: आपको अपने मौजूदा IRCTC या UTS अकाउंट का इस्तेमाल करके सिर्फ़ एक बार लॉगिन करना होगा, आप जल्दी से एक्सेस करने के लिए फ़िंगरप्रिंट या mPIN से भी लॉगिन कर सकते हैं।
- R-Wallet: इस ऐप में एक डिजिटल वॉलेट है, और बिना रिज़र्वेशन वाले टिकट खरीदते समय आपको छोटे-मोटे डिस्काउंट भी मिल सकते हैं।
- ऑफ़लाइन एक्सेस: स्टेशन पर इंटरनेट न होने पर भी अपने बुक किए गए टिकट देखें।
संक्षेप में, RailOne एक ऐसा वन-स्टॉप ऐप है जो ट्रेन से सफ़र को आसान, तेज़ और ज़्यादा सुविधाजनक बनाता है।
16. ePathshala App
ePathshala App, NCERT (National Council of Educational Research and Training) द्वारा बनाया गया एक ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म है। जो यह यह विभिन्न विषयों और Grades के स्टूडेंट्स और शिक्षकों के लिए डिजिटल पाठ्यपुस्तकें, ऑडियो-विज़ुअल मटेरियल और इंटरैक्टिव शैक्षिक संसाधन प्रदान करता है।
17. mPassport Seva App
mPassport Seva App, भारत सरकार के Consular, Passport and Visa (CPV) Division द्वारा पेश किया गया है। यह ऐप आम जनता के लिए अपॉइंटमेंट बुकिंग, दस्तावेज़ जमा करने और आवेदन स्थिति ट्रैकिंग जैसी सेवाएं प्रदान करके पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाता है।
इस ऐप की मदद से, आप पासपोर्ट से संबंधित और कई प्रकार की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं जैसे पासपोर्ट सेवा केंद्र का स्थान ढूंढना, अपने आवेदन की स्थिति पर नज़र रखना और भी बहुत कुछ।
18. PMO India App
PMO India भारत के प्रधान मंत्री कार्यालय से संबंधित ऑफिसियल ऐप है। यह ऐप 13 भाषाओं में उपलब्ध है और इसका इस्तेमाल PMO से अपडेट जानने के लिए किया जा सकता है।
इस ऐप पर विभिन्न इंटरैक्शन और गतिविधियों की इमेज देखकर प्रधान मंत्री (PM) की गतिविधि का अनुसरण कर सकते हैं। साथ ही, PM के मन की बात रिकॉर्डिंग सुनने के लिए भी इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
19. Mera Ration 2.0
Mera Ration 2.0 App राशन कार्ड से जुड़ी कई सेवाएं देने वाला एक सरकारी ऐप है, इस ऐप की मदद से आप घर बैठे ही राशन से जुड़ी कई काम कर सकते हैं। जैसे: राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों को जोड़ना या हटाना, आस-पास की राशन की दुकानों की जानकारी प्राप्त करना, लेन-देन की जानकारी प्राप्त करना, आधार सीडिंग की स्टेटस चेक करना...etc.
20. Meri Panchayat
'मेरी पंचायत' ऐप भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक मोबाइल ऐप है। यह आपको अपने गाँव (ग्राम पंचायत) से जुड़ी सारी जानकारी सीधे अपने फ़ोन पर देखने में मदद करता है।
यह ऐप ग्राम पंचायत के कामकाज को स्पष्ट और पारदर्शी बनाने में मदद करता है। आप अपने फोन से ही यह देख सकते हैं कि आपके गांव को कितना पैसा मिला है और उसे कैसे खर्च किया जा रहा है।
मुख्य फ़ीचर्स
- पैसे की जानकारी देखें: आप गांव का बजट, बैंक ट्रांज़ैक्शन और पैसे का इस्तेमाल कैसे होता है, यह देख सकते हैं।
- डेवलपमेंट का काम देखें: आप सड़क, स्ट्रीट लाइट वगैरह जैसे चल रहे और पूरे हो चुके कामों को फ़ोटो और खर्च के साथ देख सकते हैं।
- शिकायतें दर्ज करें: यदि पानी, साफ-सफाई या कचरे जैसी कोई समस्या है, तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। आप लोकेशन टैगिंग का उपयोग करके सबूत के तौर पर फोटो भी अपलोड कर सकते हैं।
- ग्राम सभा की जानकारी: अगर आप मीटिंग में शामिल नहीं हुए, तब भी आप मीटिंग की तारीखें, टॉपिक और फ़ैसले देख सकते हैं।
- अपने नेताओं को जानें: आप अपने मुखिया/सरपंच और अन्य अधिकारियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह उपयोगी क्यों है?
- ट्रांसपेरेंसी: आप साफ़-साफ़ देख सकते हैं कि पैसे का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है, जिससे करप्शन कम होता है।
- पब्लिक फ़ीडबैक: आप किए गए काम की क्वालिटी पर अपनी राय दे सकते हैं।
- सरल भाषा: यह ऐप हिंदी, मैथिली और भोजपुरी जैसी भाषाओं को सपोर्ट करता है, ताकि हर कोई इसे आसानी से समझ सके।
21. ECINET App
ECINET ऐप एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जिसे इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने 2026 की शुरुआत में शुरू किया था। आप इसे भारत में चुनाव से जुड़ी हर चीज़ के लिए एक सिंगल ऐप समझ सकते हैं।
पहले, चुनावों से जुड़े अलग-अलग कामों के लिए कई अलग-अलग ऐप होते थे। अब, ECINET उन सभी (40 से ज़्यादा ऐप और वेबसाइट) को एक ही जगह पर ले आया है।
📱 इसका उपयोग किस लिए किया जाता है?
- आप नई वोटर ID के लिए अप्लाई कर सकते हैं या अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं।
- आप चेक कर सकते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं।
- आप अपने एरिया के कैंडिडेट्स के बारे में डिटेल्स देख सकते हैं।
- आप अपने पोलिंग बूथ की जगह पता कर सकते हैं।
- चुनाव के दिन, आप वोटिंग परसेंटेज और ट्रेंड्स जैसे लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।
- हर चीज़ एक ही ऐप में उपलब्ध है, इसलिए कई ऐप इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं है।
- जो काम पहले हफ़्तों में होते थे, वे अब कुछ ही दिनों में किए जा सकते हैं।
- यह ऐप कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, इसलिए इसे इस्तेमाल करना हर किसी के लिए आसान है।
इसे 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान टेस्ट किया गया और यूज़र फ़ीडबैक के आधार पर इसमें सुधार किया गया।
22. MyScheme App
MyScheme ऐप एक आसान सरकारी ऐप है जो लोगों को अलग-अलग सरकारी स्कीम आसानी से ढूंढने और उनके लिए अप्लाई करने में मदद करता है।
- यह केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को एक ही जगह पर दिखाता है।
- आप अपनी ज़रूरतों के हिसाब से स्कीम खोज सकते हैं। (जैसे स्टूडेंट, किसान, महिलाएँ, वगैरह)
- यह आपको बताता है कि कौन एलिजिबल है और कैसे अप्लाई करना है।
- यह सीधा और सरल जानकारी देकर समय बचाता है।
इसे डाउनलोड और उपयोग कैसे करें | How to Download and Use
सरकारी ऐप्स डाउनलोड करना और उसे उपयोग करना सीधा और सरल है। बस यूजर अपने डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम के आधार पर इन ऐप्स को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार डाउनलोड होने के बाद, यूजर ऐप को सेट करने और इसकी सुविधाओं का उपयोग शुरू करने के लिए ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन कर सकते हैं।
Last Words:)
भारत में सरकारी ऐप्स आवश्यक सेवाओं तक सुविधाजनक पहुंच प्रदान करने और अधिक डिजिटल बनने में मदद करते हैं। जब लोग इन ऐप्स का उपयोग करके विभिन्न सरकारी सेवाओं का कुशलतापूर्वक लाभ उठा सकते हैं, इससे भारत को अधिक डिजिटल और आधुनिक बनने में मदद मिलती है।














